Bikaner Live

ओसवाल पंचायत श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न। दीप चंद बोथरा बने ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष।
soni

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू।


ओसवाल पंचायत के चुनाव ओसवाल पंचायत भवन कालू बास श्रीडूंगरगढ़ मे करवाए गए। चुनाव अधिकारी विजय कुमार बोथरा सहयोगी तेजकरण चोरड़िया विनोद कुमार भादानी तथा चमन श्रीमाल ने बताया कि चुनाव में तीन प्रत्याशी रहे। ओसवाल समाज के कुल 429 मत थे। जिसमें से 417मत पड़े।दो मत खारिज हुएं। वेद्य 415मतो मे से दीप चंद बोथरा को 214 मत नारायण चंद गोलछा को 183 मत तथा तिलोकचंद हीरावत को 18 मत मिले । ‌दीपचंद बोथरा 32 मतों से विजयी घोषित हुए। समाज के सभी जनों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। विजय होने पर उपस्थित जनों ने दीपचंद बोथरा को माला पहनाकर स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद बोथरा ने मालू भवन जाकर साध्वी श्री का आशीर्वाद लिया। समाज के समस्त जनों का आभार प्रकट किया । तथा कहा कि समाज ने मुझ पर भरोसा कर जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं सबके सहयोग से अच्छी तरह निभाऊंगा। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विजय राज सेठिया व समाज के लोगों ने भी बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!