
देशनोक में हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम, आजादी की अमृत संध्या देख हजारों लोग हुए मंत्रमुग्ध, कार्यक्रम में दिखे सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति के
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले का सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘आजादी की अमृत संध्या’ सोमवार रात देशनोक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण ने बताया कि नगर पालिका देशनोक के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित 5 राज्यो के कलाकारों ने सामाजिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन थे नीरज के पवन ने कायर्क्रम की सराहना की। उन्होंने कहा सच मे विश्वास नही था की इतना अच्छा कार्यक्रम यहां आयोजित होगा । ओर ये सोच के आया था कि में जल्दी चला जाऊँगा लेकिन अब मन कर रहा है कि कार्यक्रम को ओर देखु । आजादी के अमृतमहोत्सव पर सभी को बधाई दी और कहा कि हम सब मिलकर इस राष्ट्र को ओर आगे लेकर जाए हमारी ओर से जो कुछ भी इस राष्ट्र की सेवा में अपनी आहुति जरूर दे । साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी । पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने संभागीय आयुक्त को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि वीर चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़,सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ , श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धूड़ चंद भूरा ने की । आजादी की अमृत संध्या की शुरुआत से ही पूरा ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भर गया, कुर्सियां कम पड़ गई। करीब तीन हजार से अधिक दर्शकों ने आजादी की अमृत संध्या में हुई प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में राजस्थान सहित पांच (हरियाणा,पंजाब, गुजरात व उत्तर प्रदेश) से आए कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वही बीएसएफ के मुख्य बेंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सामाजिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर कस्बेवासियो ने कहा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हर साल होना चाहिए कार्यक्रम का संचालन रवीश चारण ने किया
















