Bikaner Live

“मोदी @20”-भाजपा का व्याख्यान एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन बुधवार को…
soni
फाइल फोटो

बीकानेर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक जीवन के सफल 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में मोदी @20 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर में भी बुधवार को व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की बुधवार, 17 अगस्त को सायं 7:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, गांधी कॉलोनी में एक विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि इस कार्यक्रम में मोदी @20 कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी एवं महाराष्ट्र भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चित्रा किशोर वाघ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। साथ ही इस कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल वर्चुअल उद्बोधन देंगे। किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्री शेलाराम सहारण भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी,मंडल ,मोर्चा, प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े शहर के प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!