Bikaner Live

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव- श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां….झांकियां सजनी शुरु

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के कृष्ण मंदिरों के रंग रोगन के साथ रंगीन रोशनियों से सजाने का क्रम शुरू हो गया है। बाजारों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल के वस्त्र, आभूषण, झूला की खरीदारी शुरु हो गई है। जन्माष्टमी पर घर-घर और मौहल्लों में सजाई जाने वाली झांकियों के लिए खिलौनों की दुकानों पर बिक्री चल रही है। झांकियां सजाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के खिलौनों की खरीदारी कर रहे है। घर-घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए घरों के पूजा स्थलों का रंग रोगन करने के साथ सजने शुरु हो गए है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मौहल्लों तक भगवान कृष्ण के कान्हा स्वरुप के वस्त्र, आभूषण, झूलों आदि की दुकानें सज गई है। इन दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदारी चल रही है। लोग लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न रंगों व कनार लगे वस्त्र, मुकुट, बंशी, कुंडल, हार, कडा आदि आभूषण खरीद रहे है। वहीं खिलौनों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़नी शुरु हो गई है।

घरों और मौहल्लों में सजने वाली झांकियों की तैयारियां शुरू हो गई है। कई स्थानों पर झांकियों ने अपना स्वरुप लेना प्रारंभ कर दिया है। झांकियों में पारम्परिक रुप से पहाड़, गुफाएं, कंस की जेल, नदियां, झरना, पार्क के साथ-साथ लकड़ी, मिट्टी, प्लास्टिक, इलैक्ट्रोनिक्स खिलौनों को सजाया जाएगा। वहीं देश के आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर देशभक्ति से ओत प्रोत सजावट व खिलौने भी झांकियों में शामिल करने की तैयारी चल रही है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व अभिजीत मुहूर्त, वृद्धि योग, ध्रुव योग, अमृत काल और निशीथ काल जैसी शुभ घड़ियों में मनाया जाएगा. इन शुभ योग और काल में भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं.!

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है. इसमें एक साफ-सुथरा पीला कपड़ा, चौकी, पंचामृत, बाल कृष्ण की मूर्ति, खीरा, दही, शहद, दूध, सांहासन, गंगाजल, दीपक, घी, बाती, अक्षत, माखन, मिशरी, भोग सामग्री, धूपबत्ती, गोकुलाष्ट चंदन जरूर होना चाहिए. इसके अलावा आप भगवान को अर्पित करने के लिए पीले कपड़े, पीले फूल या पीले फल भी ला सकते हैं.!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!