Bikaner Live

ऊंटों को बचाने तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों की गाथा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैमल सफारी बाइक रैली….

बीकानेर , बोर्डर सिक्योरटी फोर्स के जवानों की ओर से दो अलग अलग संदेशों को लेकर कैमल सफारी और बाइक रैली का आयोजन किया गया । जिसको केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रवाना किया । इस रैली में मंत्री ने भी कुछ किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर जवानों का हौसला बढ़ाया । बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि ऊंटों को बचाने तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों की गाथा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है । जो सीमावर्ती इलाकों में जाकर ऊंट बचाने तथा देश के वीरों के बलिदान को आमजन तक पहुंचाने का संदेश देगी । बाइक रैली में 75 जवान तथा ऊंट रैली में 55 ऊंटों का दस्ता शामिल है । यह रैली शहर के अनेक मार्गों से होती हुई सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचेगी । इस रोमाचिंत पल को सड़क किनारे खड़े लोगों ने कैमरों में कैद भी किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!