Bikaner Live

सोमवार को बाबा रामदेवजी का विशाल जागरण ,सार्दुल गंज में
soni

बीकानेर, 21 अगस्त। सार्दुल गंज में श्री बाबा रामदेव गार्डन (सी 77) रोटरी क्लब के सामने सोमवार को बाबा रामदेवजी का विशाल जागरण होगा। जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकार भक्तिगीतों के साथ नृत्यों की प्रस्तुति देंगे।
बाबा रामदेवजी के जागरण के आयोजक रामदेव अग्रवाल ने बताया कि जागरण रात आठ बजे शुरू होगा। जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा का गुणगान, भव्य झांकियां, शिव तांडव नृत्य, भगवान श्री कृष्ण लीला, कृष्ण सुदामा मिलन एवं अन्य झांकियों का प्रदर्शन भक्ति गीतों के साथ प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण स्थल पर बाबा रामदेवजी का दरबार सजाया जाएगा तथा अखंड ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी । जागरण स्वर्गीय हुलास चंद व आत्माराम अग्रवाल रंगवाला की स्मृति में रखा गया है। जागरण में बाबा रामदेव कटला व श्रीराम मार्केट के व्यवसाइयों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!