Bikaner Live

भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकली, तपस्वी मनीषा कोचर कोचर का अभिनंदन, परमात्मा नाहटा निवास पर प्रतिष्ठित
soni

भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकली, तपस्वी मनीषा कोचर कोचर का अभिनंदन, परमात्मा नाहटा निवास पर प्रतिष्ठित
बीकानेर, 21 अगस्त। साध्वीश्री मृगावती, सुरप्रिया व नित्योदायाश्रीजी के सान्निध्य रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में चल रहे भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ के जाप की पूर्णाहूति पर रविवार को गाजे बाजे से शोभायात्रा निकली । मास खमण (एक माह तक सीमित गर्म जल के साथ उपवास) करने वाली मनीषा कोचर पत्नी उपेन्द्र कोचर का अभिनंदन किया गया। तपस्वी भी गाजे बाजे के साथ जिन मंदिरों में चैत्य वंदन करते हुए उपासरे पहुंची थीं। उपासरे में उन्होंने साध्वीवृंद से आशीर्वाद लिया तथा जिनालयों में लड्डू चढ़ाएं ।
साध्वीवृंद के नेतृत्व में भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ की शोभायात्रा सुगनजी महाराज के उपासरे से रवाना होकर चिंतामणिजी, आदिश्वरजी,शांतिनाथजी आदि मंदिरों से होते हुए रामपुरिया मोहल्ले के नाहटा निवास पहुंची। शोभायात्रा में श्रावक-श्राविकाएं देव, गुरु व धर्म के नारे लगा रहे थे। भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को अरिहंत नाहटा व सोनम नाहटा हाथ में लिए हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड नवंकार महामंत्र की धुन बजा रहा था वहीं शंख वादन किया जा रहा था। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा परमात्मा की प्रतिमा वंदन किया।
नाहटा निवास पर वरिष्ठ श्रावक-श्राविका पूनमचंद नाहटा-चंदादेवी, श्रीपाल-शशि, अरिहंत-सोनम नाहटा आदि भीखमचंद नाहटा परिवार के सदस्यों ने गंवली सजाकर साध्वीवृंद की तथा जयकारों के साथ परमात्मा शंखेश्वर पार्श्वनाथ की वंदना कीj

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!