Bikaner Live

बुधवार को आएंगे वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री-गुरुवार को आएंगे राजस्व मंत्री
soni


बीकानेर, 23 अगस्त। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री श्री हेमाराम चौधरी बुधवार प्रातः 11.15 बजे सीकर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री चौधरी, यहां राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी की माताजी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देंगे तथा दोपहर 2.30 बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे।


बीकानेर, 23 अगस्त। राजस्व विभाग मंत्री श्री रामलाल जाट बुधवार रात्रि 9:40 बजे रेल मार्ग से जयपुर से प्रस्थान कर गुरुवार प्रातः 5 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
श्री रामलाल जाट प्रातः 10:30 बजे राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के आवास पहुंचकर उनकी माता श्रीमती आशा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राजस्व विभाग मंत्री दोपहर 1 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। राजस्व मंत्री शुक्रवार प्रातः 10 बजे लूणकरणसर में नवनिर्मित राजस्व तहसील भवन का लोकार्पण करेंगे तथा प्रातः 11 बजे पल्लू तहसील हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!