Bikaner Live

28 अगस्त को लोकरंजन परिषद मे समारोह
शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, विधि एवं अनुसंधान क्षेत्र की विभूतियां होंगी सम्मानित

28 अगस्त 2022 को लोकरंजन परिषद मे समारोह
———-
*शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, विधि एवं अनुसंधान क्षेत्र की विभूतियां होंगी सम्मानित*
….
सरदारशहर,
रामगोपाल चांडक सेवा निधि, कोलकाता की ओर से कस्बे के लोकरंजन परिषद (बाबू शोभचंद जम्मड़ भवन) में आगामी 28 अगस्त को अपराह्न 3.30 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
संयोजक डॉ राधाकिशन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा एवं साहित्य प्रेमी, स्वतंत्रता प्रहरी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गीता के राजस्थानी भाषा अनुवादक पूर्णचन्द्र मीमाणी की स्मृति में सरदारशहर मूल के निवासी जिन्होंने विविध क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य किया है, का सम्मान हेतु चयन किया गया है।
मुख्य ट्रस्टी विश्वनाथ चांडक के अनुसार शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में ओम प्रकाश तंवर तथा विधि, उपभोक्ता संरक्षण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ श्याम सुन्दर लाटा को
‘समाज रत्न अलंकरण’; संस्कृति के संरक्षण, देववाणी के संवर्द्धन, संगीत एवं ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. बालकृष्ण शर्मा ‘कौशिक’ को ‘विद्वद्भारती सम्मान’ तथा शिक्षण व शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ श्याम सुन्दर कौशिक को ‘दिव्य भारती’ सम्मान से समादृत किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!