Bikaner Live

गुरुवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष;शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला; विशेष योग्यजन आयुक्त;केश कला बोर्ड अध्यक्ष;भूदान ग्रामदान बोर्ड अध्यक्ष;मध्यप्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग मंत्री आएंगे
soni

बीकानेर, 24 अगस्त। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती गुरुवार प्रातः 7 बजे चूरू से रवाना होकर प्रातः 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगी तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात् सायं 4 बजे चूरू के लिए प्रस्थान करेंगी।

बीकानेर, 24 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला गुरुवार को प्रातः 4.10 बजे बीकानेर पहुचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात् रात्रि 11.20 बजे रेलमार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर, 24 अगस्त। राज्य विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा गुरुवार को जयपुर से प्रातः 7 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर बीकानेर आएंगे तथा राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी के आवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे केश कला बोर्ड अध्यक्ष
बीकानेर, 24 अगस्त। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गहलोत चारणवाला, कतरियासर और बीकानेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। केश कला बोर्ड अध्यक्ष शुक्रवार सुबह 8 बजे पल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार को आएंगे भूदान ग्रामदान बोर्ड अध्यक्ष
बीकानेर, 24 अगस्त। राजस्थान भूदान ग्रामदान बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा गुरुवार दोपहर 4 बजे चूरू से प्रस्थान कर सायं 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

गुरुवार को आएंगे मध्यप्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग मंत्री
बीकानेर, 24 अगस्त। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्री श्री कमल पटेल गुरुवार दोपहर 3 बजे रतनगढ़ से प्रस्थान कर देशनोक पहुंचेंगे तथा करणी माता मंदिर के दर्शन के पश्चात बीकानेर आएंगे। श्री पटेल रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के किसान कल्याण मंत्री 26 अगस्त को प्रातः 10 राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के आवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा दोपहर 3 बजे बीकानेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!