Bikaner Live

सशक्त नारी सुरक्षित राष्ट्र
आत्मरक्षा के सिखाये गुर
पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन 25 को…

सशक्त नारी सुरक्षित राष्ट्र
आत्मरक्षा के सिखाये गुर
पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन 25 को…

24 अगस्त बीकानेर। पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में आयोजित पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को होगा।
गायत्री परिवार जिला समन्वयक करनीदान चौधरी ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा 2022-23 वर्ष को नारी सशक्तिकरण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बीकानेर में पचास प्रतिभागी महिलाओं को आध्यात्मिक शिक्षा, पुरोहित कार्य, यज्ञ कर्मकांड, गायन, वादन तथा आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन केन्द्रीय टोली प्रशिक्षिका दीना त्रिवेदी एवं अनिता कावड़ेकर द्वारा गायन वादन का प्रशिक्षण दिया वहीं सायंकालीन सत्र में डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष एवं वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी कोच धनंजय सारस्वत के नेतृत्व में राजेश साध, हिमांशु सारस्वत, दीपा स्वामी, दिव्या स्वामी, शोभा सारस्वत तथा जयश्री बान्द्रा द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास, मनोबल और शारीरिक शक्ति बढ़ती है। सशक्त नारी से राष्ट्र सुरक्षित हो सकता है।
मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गुरुवार को शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। महिला मंडल गठन कर अलग अलग तहसीलों तथा गांवो में महिलाओं को प्रशिक्षण देने एवं प्रचार प्रसार हेतु भेजा जायेगा। शिविर में प्रमिला गंगल, कुसुम वर्मा, मधु शर्मा, सरला चौधरी, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़ तथा रामकुमार चौहान सहयोग कर रहे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!