Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्राम पंचायत मोमासर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का हुआ उद्घाटन
soni

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू ।
श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर के स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यातिथि श्री केशरा राम जी गोदारा प्रधान प्रतिनिधि ने उद्घाटन किया। मालाराम सिंवल, विद्याधर शर्मा गोपाल गोदारा,जुगराज जी संचेती उपसरपंच विशिष्ट अतिथि रहे।
संयोजक सचिव मुकेश कुमार मीना पी ई ई ओ मोमासर, की मांग पर श्री केशरा राम जी गोदारा ने बालकों हेतु अपने कोटे से शौचालय एवं मूत्रालय के निर्माण की घोषणा की।
मोमासर से 928 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन है।जिसमें आज पहले दिन खो खो और कबड्डी के पुरूष एवं महिला बर्ग के मुकाबले हुए।
चेतन स्वामी, कैलाश राजपुरोहित मिडिया व अन्य सम्माननीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
पूर्व सरपंच स्व रामूराम गोदारा के परिजनों द्वारा समस्त व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग दिया गया।उप सरपंच जुगराज संचेती ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!