सरदारशहर।
रामगोपाल चांडक सेवा निधि, कोलकाता की ओर से स्वन्त्रता प्रहरी पूर्णचन्द्र मीमाणी की स्मृति में लोकरंजन नाट्य परिषद में आयोजित सम्मान समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में उपखण्ड स्तर पर प्रथम भूमिका शर्मा, उदिता पारीक, अमित जांगिड़, मीरा को सम्मानित किया। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों के अन्नू खेड़ीवाल, सुरेंद्र बुडानिया, चुन्नीलाल, देवेश चांडक, मीनल शर्मा, अंकित सुथार अनिता पाण्डर को शिक्षा, नवीन शर्मा, तौफीक तेली, रेहाना को संगीत, संदीप सिंह, प्रियंका चावरिया को चित्रकला, आदित्य नवल एवं पूनम डूडी को समाज सेवा, नेहा भाटी को खेल, रविकुमार, वासुदेव सोनी, ओमप्रकाश, राहुल शर्मा, दीपक मुनपुरिया, विकास सैनी, विजय प्रजापत, श्याम सुन्दर सैनी एवं आदित्य सैनी को एन सी सी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सप्तर्षि ब्रह्चर्य आश्रम के विशाल सैनी, बलदेव शर्मा, रामचंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, अभिजीत झां को समारोह में स्वस्ति वाचन के लिए प्रतीक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
श्रीमती यमुना देवी मीमाणी, ट्रस्ट के अध्यक्ष विश्वनाथ चांडक, सरदारशहर विश्वविद्यालय के चांसलर कनकमल दुगड़, सामाजिक कार्यकर्ता खेतुलाल डागा के सानिध्य में आयोजित समारोह में पर्यावरणविद् ओमप्रकाश तंवर, न्यायविद् श्याम सुंदर लाटा, धर्मशास्त्राचार्य डॉ बालकृष्ण कौशिक एवं शिक्षाविद् डॉ श्याम सुंदर कौशिक को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक, ग्यारह हजार रुपए सम्मान राशि, श्रीमद् भगवत गीता तथा श्रीफल अर्पित कर क्रमशः सरदारशहर समाज रत्न, विद्वद्भारती एवं दिव्य भारती अलंकरण से समादृत किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृट सेवाओं के लिए केशरीचंद जोशी, विमल कुमार शर्मा, शंकरलाल शर्मा, पूनम भाटी, मोहम्मद अनवर कुरेशी, प्रमोद सेवदा, कमल धरेंद्र, सत्यनारायण शर्मा, योगेश्वर शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राधाकिशन सोनी ने किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता, शोभाकांत स्वामी, प्रकाश सेठिया, कन्हैयालाल धूत, ललित शर्मा, फुसराज करनानी, विकास डागा, राधेश्याम शर्मा, गोपीराम नाई, मोहनलाल शर्मा, रामकिशन पारीक, गौरीशंकर जोशी, गिरीश लाटा, किशन लाल शर्मा, कमल शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, मुरलीधर शर्मा आदि उपस्थित थे।
Related Post
7 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से 1:00 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी शहर के विभिन्नमहल्ले में
August 6, 2026
No Comments
Read More »

निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
August 6, 2026
No Comments
Read More »

एक अर्जी बाबा के नाम: सच्चे मन से लिखी हर अर्जी पहुँचेगी खाटू धाम में बाबा के श्रीचरण में
August 6, 2026
No Comments
Read More »

संत रविदास समरसता रथों का जयपुर से शुभारंभ, बीकानेर देहात पदाधिकारियों ने की सहभागिता
August 6, 2026
No Comments
Read More »

श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन
August 6, 2026
No Comments
Read More »

26 सितंबर को बीकानेर में होगा भव्य वार्षिक श्री श्याम कीर्तन एवं श्री श्याम अखाड़ा
August 6, 2026
No Comments
Read More »


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »











