
बीकानेर पुलिस थाना कोलायत रात्री में घरों में घुसकर सोने चॉदी के जेवरात की चोरी के आरोपी गिरफतार > पुलिस थाना कोलायत की कार्यवाही । > दियातरा में रात्री में घरों में घुसकर चोरी करने की वारदात के आरोपी गिरफतार > पुलिस थाना कोलायत की सबसे बडी चोरी का हुआ खुलासा । > चोरी के आरोप में 04 अभियुक्त ओर किये गिरफतार । > 01 आरोपी को पूर्व में किया जा चुका है गिरफतार । दिनांक 02.08.2022 को प्रार्थी श्री गोपीचन्द्र ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दियातरा में उसके मकान से दिनांक 01.08.2022 को अज्ञात लोगो ने घर से नगदी व सोने चाँदी के आभूषण चोरी की हैं इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान “ ऑपरेशन क्लीन ” के तहत पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आई.पी.एस. के निर्देशानुसार तथा श्री सुनिल कुमार आरपीएस , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ( ग्रामीण ) बीकानेर तथा श्री अरविन्द विश्नोई पुलिस उपाधीक्षक वृत्त कोलायत के सुपरविजन मे थानाधिकारी बलवन्त कुमार ( उनि ) ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की जाकर एक आरोपी आसुराम को पूर्व में गिरफतार किया जाकर दाखिल जैल करवाया गया । अन्य फरार आरोपीगण 1. सोनू पुत्र सुरेश कुमार जाति बावरी उम्र 23 साल निवासी वाटर वर्क्स के पास रोजड़ी पीएस घड़साना जिला गंगानगर 2. जुगल किशोर उर्फ जुगल उर्फ जुगल सिंह पुत्र जसवंत सिंह जाति बावरी उम्र 28 साल निवासी रोजडी पीएस घड़साना , जिला श्री गंगानगर हाल खेत ढाणी 545 आरडी पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर , 3 मक्खन सिंह पुत्र श्री रणधीर सिंह जाति बावरी उम्र 26 साल निवासी कोठे महासिंह वाला रामपुरा फुल पीएस सीटी 01 जिला भटिण्डा पंजाब , 4. लालसिंह उर्फ लाली उर्फ गुरलाल सिंह पुत्र करतार सिंह जाति बावरी उम्र 32 साल निवासी कोटली कला पीएस मानसा सदर जिला भटिण्डा , पंजाब को जरिये प्रोडेक्शन वारंट पर प्राप्त कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया , प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं ।














