
बीकानेर आज सुबह मावा पट्टी तेलीवाड़ा बाजार में शहर के व्यस्त मार्ग पर आज एक जने की मोटरसाइकिल गुम हो गई जिसने सिटी कोतवाली थाना में सूचना दे दी हे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहां इलाके के सीसीटीवी कैमरा खंखाले तथा उस क्षेत्र में पूछताछ कि और जांच में जुट गए हैं।
सिटी कोतवाली के क्षेत्र में पडने वाला मावा पट्टी बाजार में सुबह जस्सूसर गेट निवासी नत्थू सिंह राजपुरोहित सिहाग दूध भंडार के आगे अपनी मोटरसाइकिल RJ 07 SK 6735 काला कलर की खड़ी करके वहां कोई के घर में काम से गया हुआ था जैसे कार्य करके लौटा तो उसको गाड़ी नदारद मिली उसने अपने स्तर पर इधर-उधर ढूंढने की कोशिश की पर मोटरसाइकिल नही मिली ।तब उसने सिटी कोतवाली पुलिस थाना में सूचना दी थानाप्रभारी नवनीत कुमार ने तत्परता दिखाते अपनी टीम को मौके पर भेजा पुलिस ने इधर उधर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा चेक किए मगर अधिकांश इस रोड पर सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण मोटरसाइकल सीसीटीवी कैमरा में नजर नहीं आई पुलिस जांच में जुट गई है।
















