Bikaner Live

बीकानेर: गैस रिसाव से सिलेण्डर में लगी आग, चार लोग झुलसे, पीबीएम में भर्ती


बीकानेर_। 05 सितम्बर
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में गैस रिसाव के चलते सिलेण्डर में आग लग गई। इस आग में चार जने झुलस गए। इनको पीबीएम चिकित्सालय लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गंगाशहर बालबाड़ी स्कूल के नजदीक तुलसीराम सेवग के मकान में गैस रिसाव के चलते अचानक सिलेण्डर में आग लग गई। आग में चार जने झुलस गए। इनको लोगों ने पीबीएम चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इनका इलाज चल रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!