बीकानेर | भादवासुदी दशमी को सुजानदेसर गांव में लोकदेवता बाबा रामदेवजी का मेला लगा हुआ है । मेले की शुरुआत सुबह पांच बजे लोकदेवता रामदेवजी के अभिषेक और जोत से हुई। सुजानदेसर में धोक लगाने के लिए बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पैदल और वाहनों पर पहुंचें।
सुजानदेसर में सोमवार को बाबा रामदेव का भाद्रपद मास की दशमी तिथि का मेला लगा। मेले में बीकानेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में धोक लगाकर मन्नतें मांगी। मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। मंदिर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ हे।
2 साल के बाद लगा मेला क्योंकि कोरोना काल के समय मेले पर पाबंदी थी इसलिए 2 साल के बाद मेला लगने में दर्शनार्थियों में काफी उत्साह है और सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी ।

सायं काल में और ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। इस मेले में चेन तोड़ने वाले सक्रिय होते है इसलिए पुलिस ने सावधान रहने के लिए कहा है और पुलिस जगह जगह पर मौजूद है और सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रही है।


















