Bikaner Live

भटिण्डा से रामदेवरा साईकिल यात्री राजेन्द्र गुप्ता का बीकानेर में स्वागत


बीकानेर, 5 सितम्बर। बाब रामदेव निजधाम रामदेवरा में साईकिल पर लगातार 34 वीं फेरी लगाने वाले पंजाब भटिण्डा के 63 वर्षीय राजेन्द्र गुप्ता का सोमवार को बीकानेर पहुंचने पर सोनगिरि कुआं पर गुरुजी बी.एल.सोनी bcsoniमैमोरियल संस्थान की ओर से महेन्द्र बुटण, शिव कुमार सहदेव ने ’’बाबा रामदेव’’ के जयकारों के साथ स्वागत किया।
राजेन्द्र गुप्ता 17 बार अमरनाथ व 134 बार वैष्णोदेवी की यात्रा साईकल पर कर चुके है। वर्ष 1989 में यात्रा शुरू करने वाले गुप्ता अब तक 6 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!