Bikaner Live

उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 10 सितम्बर को
soni


बीकानेर, 5 सितम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकलश्री संघ के सहयोग से उदयरामसर दादाबाड़ी में 10 सितम्बर को भादव पूर्णिमा को दादागुरुदेव की पूजा व प्रसाद का आयोजन होगा। बीकानेर से पैदल, ऊंट गाड़ों व विभिन्न वाहनों में उदयरामसर पहुंचेंगे। उदयरामसर दादाबाड़ी परिसर में विभिन्न स्टॉलें लगेगे तथा दादाबाड़ी के बाहर श्रद्धालु ऊंट व घुड़ सवारी का आनंद लेंगे।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप् दिया। पिछले दो वर्षों से करोना के कारण भादव पूर्णिमा पर केवल पूजा ही की गई थी। प्रन्यास के मंत्री चन्द्रसिंह पारख ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या दादाबाड़ी में भक्ति संगीत संध्या होगी। गुरु युवा जागृति परिषद की ओर से आयोजित ’’एक शाम दादा जिनदत सूरि के नाम’’ कार्यक्रम में रूपेश जैन,परविन्द्र पलक व मगन कोचर सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि साध्वी मृगावतीश्री, साध्वीश्री सुरप्रियाश्री व साध्वीश्री नित्योदया के सान्निध्य मेंं होने वाले मेले की तैयारियों में प्रन्यास के पुराने ट्रस्टियों के साथ नये ट्रस्टी अजीत मल खजांची, कंवर लाल सेठिया, इंजीनियर अशोक पारख, अजय खजांची व विपुल नाहटा की टीम प्रन्यास अध्यक्ष निर्मल धारिवाल के नेतृत्व में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!