Bikaner Live

बीकानेर में यूसोफा टीम का स्वागत
soni


भारत सरकार के उपक्रम नीति आयोग से रजिस्टर्ड यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र यादव (1962 रेजांग युद्ध के नायक), श्री मनीष यादव (अंतरराष्ट्रीय धावक), टीपु यादव (महिला खिलाड़ी) के आतिथ्य में कार्यक्रम का आगाज किया गया। यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के विभिन्न राज्यों मे कार्यरत टीम को सम्मानित किया गया और भविष्य में वंचित, पीडित, गरीब और महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य को लेकर फाउंडेशन कार्य करता रहेगा। साथ ही फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें हरियाणा से कर्मठ नेतृत्वकर्ता कोमल शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीकानेर से प्रियंका भारद्वाज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक योगेश चौधरी ने बताया कि हम सब मिल कर अपने-अपने क्षेत्र में और ज्यादा मजबूती से कार्य करेंगे। फाउंडेशन के सहसंस्थापक अमित भारद्वाज ने हम सब से वादा किया कि हमारा फाउंडेशन इसी प्रकार से आगे भी हर जरूरतमंद व्यक्ति की आशा बनेगा। बीकानेर से संयुक्त सचिव निशा पाल ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देकर आगामी कार्यों की रूपरेखा बताई। इस कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बीकानेर टीम के सदस्य वेद प्रकाश, नरेश, गौरव और जयप्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!