Bikaner Live

महाराजा डॉ. करणी सिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन…..
soni

बीकानेर। बीकानेर रियासत के पूर्व महाराजा, पूर्व सांसद और अर्जुन पुरस्कार विजेता महान अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज डॉ. करणी सिंह जी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा मंगलवार प्रातःकाल प्रतिवर्ष की भांति डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में श्रद्धांजलि सभा और पौधारौपण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

सेवा समिति से जुड़े हुए पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्टेडियम परिसर स्थित महाराजा डॉ. करणी सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर भावपूर्वक स्मरण के साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई ।

राजपुरोहित ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवर पृथ्वीराज रतनू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, नरेन्द्र सिंह बीका, महावीर सिंह तंवर, एड. समुद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

साथ ही इस अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं अमर सिंह उटाम्बर, मानवेंद्र सिंह राजियासर, उदयभान सिंह इत्यादि के नेतृत्व में डॉ. करणी सिंह जी 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में वीर दुर्गादास सर्किल पर 34 पौधे लगाकर उनकी सार-संभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का पुनीत संदेश भी दिया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महाराजा डॉ. करणी सिंह का पुण्य स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने उनके अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. करणी सिंह जी को जनहितैषी महाराजा और देश तथा समाज के भले के लिए कार्य करने वाला महान व्यक्तित्व बताया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने महाराजा डॉ. करणी सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें खेल प्रेमी महान निशानेबाज और कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया और शिक्षा निदेशालय तथा वेटरनरी कॉलेज भवन की आमजन के लिए निशुल्क उपलब्धता को उन्हीं की देन बताते हुए कहा कि उनके द्वारा जनहित में कराए गए विकास कार्यों को बीकानेर की जनता आज भी याद करती है।

विशिष्ट अतिथि भंवर पृथ्वीराज रतनू, नरेन्द्र सिंह बीका, महावीर सिंह तंवर, एड. समुद्र सिंह राठौड़ ने बीकानेर राजघराने के इतिहास और डॉ. करणी सिंह द्वारा विभिन्न ओलिंपिक खेलों में भारत के प्रतिनिधित्व, टेनिस, गोल्फ, क्रिकेट, निशानेबाजी जैसे खेलों और पेंटिंग से गहरे जुड़ाव और उनके सांसद सेवाकाल के संस्मरण साझा किए।

पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।

श्रद्धांजलि सभा में दिग्विजय सिंह, भाजपा जूनागढ़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, किशोर सिंह राजपुरोहित तथा वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के अमर सिंह ऊटाम्बर, मानवेंद्र सिंह राजियासर, उदयभान सिंह, शंकरलाल मेहरा, राजकुमार सिंह, दुष्यंत सिंह, जितेन्द्र सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!