Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन का गौवंश बचाओ राष्ट्रीय अभियान
देशभर सहित बीकानेर में रखा एक दिवसीय उपवास, किया हवन एवं गायों को खिलाये औषधीय लड्डू
soni



विप्र फाउंडेशन का गौवंश बचाओ राष्ट्रीय अभियान…
देशभर सहित बीकानेर में रखा एक दिवसीय उपवास, किया हवन एवं गायों को खिलाये औषधीय लड्डू…

6 सितंबर बीकानेर। लम्पी रोग से पीड़ित गोवंश की सेवा हेतु देशभर में विप्र फाउंडेशन परिवार पूरे प्राण प्रण से जुटा हुआ है।
विफा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला इकाई द्वारा पारीक चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में गौमाता को लम्पी वायरस से मुक्ति हेतु यज्ञाचार्य पंडित भूपेश पारीक एवं पंडित गणोश पारीक द्वारा पंचगाव समुत्पन्ना मध्यमाने महादधौ एवं रोग निवारण मंत्र से आहुतियां दिलाई गई। हवन अग्नि को साक्षी मानते हुए उपस्थित विफा कार्यकर्ताओं को एक दिन का उपवास एवं एक माला महामृत्युंजय गायत्री मंत्र का जाप करने का संकल्प दिलाया गया। हवन-पूजन के उपरांत 51 किलो गुड़ एवं 51 किलो औषधियुक्त लड्डू विभिन्न स्थानों पर जाकर गायों को खिलाये गये। इस अवसर पर जोन-1 बी राजस्थान विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के कहा कि भारतीय संस्कृति गाय को भौतिक जीवन काल में माता का दर्जा प्राप्त है वहीं मनुष्य के मृत्यु उपरांत आध्यात्मिक मान्यतानुसार वैतरणी पार कराने वाली मानी गई है। इसलिए इस राष्ट्रीय आपदा के समय गौमाता की रक्षार्थ विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में दवा और दुआ अर्थात दवाओं के साथ-साथ हवन-पूजन और मंत्र जाप द्वारा सेवा कार्य किये गये हैं।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आज के कार्यक्रम में विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक, विफा प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक, सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक, मधु शर्मा, सविता पुरोहित, सुमन पारीक, शक्ति पारीक, पन्ना पारीक, कैलाश सारस्वत, निशांत गौड़, अरविंद व्यास, संजीव जोशी, रेखचंद पांडिया, अशोक तिवाड़ी तथा जगदीश शर्मा उपस्थित हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!