Bikaner Live

सृष्टि जैन ने रचा इतिहास
जीता गोल्ड मैडल। स्वजनों में प्रसन्नता
soni

। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम द्वारा आयोजि चमत मेधावी सम्मान समारोह में, आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य छापर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कक्षा 10 वीं, सी बी एस ई बोर्ड में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर सृष्टि जैन ने आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल हासिल किया है।

नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष व सामाजिक सेवाओं में सक्रिय लीलाधर बोथरा की सुपौत्री
व श्री ओसवाल पंचायत मन्त्री , सभा उपाध्यक्ष, जैन संस्कारक प्रमोद बोथरा की सुपुत्री सृष्टि जैन को सामाजिक व पारिवारिक जन इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित कर रहे हैं।
वहीं सृष्टि जैन ने इसके लिए गुरुजनों व माता पिता की सतत प्रेरणा को अपना मनोबल बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय दिया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!