Bikaner Live

मास खमण तपस्वियों की शोभायात्रा 9 को
भक्तामर पूजा आज, शत्रुंज्य भाव भक्ति यात्रा कल

मास खमण तपस्वियों की शोभायात्रा 9 को
भक्तामर पूजा आज, शत्रुंज्य भाव भक्ति यात्रा कल
बीकानेर, 6 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीश्री मृृगावतीजी, साध्वीश्री सुरप्रिया व साध्वीश्री नित्योदया के सान्निध्य बुधवार को सुबह आठ बजे रानी बाजार के गुलगुलिया निवास पर भक्तामर पाठ व गुरु इकतीसा का पाठ होगा। गुरुवार को उपासरे में सुबह सवा नौ बजे साध्वीवृंद शत्रुंज्य भाव, भक्ति यात्रा करवाएंगी। शुक्रवार को सुबह आठ बजे (चौविहार बिना पानी के) 31 दिन की तपस्या करने वाले कन्हैयालाल भुगड़ी व चिराग सुराणा की शोभायात्रा निकलेगी। उपासरे में 12 सितम्बर से भक्तामर पूजा होगी।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा व चातुर्मास समिति संयोजक निर्मल पारख ने बताया कि बुधवार को रानी बाजार के गुलगुलिया निवास पर होने वाली भक्तामर पूजा का लाभ सुश्रावक झंवर लाल, संजय व विनय गुलगुलिया परिवार ने लिया है। गुरुवार उपासरे में व्याख्यान व भजनों के माध्यम से शत्रुंज्य तीर्थ यात्रा के दौरान भगवान आदिनाथ, शंखेश्वर पार्श्वनाथ व विमलनाथजी आदि तीर्थंकरों का स्मरण, भक्ति भाव से वंदन किया जाएगा।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में 31 दिन की तपस्या करने वाले कन्हैयालाल भुगड़ी, चिराग सुराणा की शोभायात्रा सुबह आठ बजे उपासरे से रवाना होकर नाहटा चौक के आदिश्वरजी मंदिर, भुजिया बाजार के चिंतामणिजी मंदिर सहित विभिन्न जिनालयों, जैन बाहुल्य मोहल्लों से होते हुए वापस सुगनजी महाराज के उपासरे पहुंचेंगी, जहां दोनों तपस्वियों का अभिनंदन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!