Bikaner Live

निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर
11 से 25 सितम्बर तक
soni



बीकानेर, 6 सितम्बर। प्रीति क्लब व माहेश्वरी सदन के तत्वावधान में 11 से 25 सितम्बर तक जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल मार्ग पर स्थित माहेश्वरी सदन में निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जसवंतगढ़ मूल के कोलकाता प्रवासी सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.ललित सोमानी सेवाएं देंगे। शिविर का उद््घाटन 10 सितम्बर शाम को होगा।
प्रीति क्लब जगदीश कोठारी व राहुल माहेश्वरी ने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर में डॉ.ललित सोमानी लकवा, पीलिया, दमा, आवं, मोटापा, घुटनों का दर्द,कमर दर्द, माइग्रेन, साईनेस, स्पोन्डेलाइसिस, एसीडीटी, ब्लड प्रेशर, मासिक धर्म की तकलीफ का ईलाज करेंगे। शिविर दामोदर दास, प्रियादेवी, व गणेश राठी की स्मृति में महेश राठी परिवार की ओर से आयोजित किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!