Bikaner Live

शहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा।….
soni



बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर विधि प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट नरेंद्र कुमार सोनगरा ने प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के लिए विधि प्रकोष्ठ प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है।

इस क्रम में बीकानेर पूर्व विधानसभा के लिए एडवोकेट विजय पारीक को प्रभारी तथा एडवोकेट रघुवीर सिंह राठौड़ और एडवोकेट अतुल भटनागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा के लिए एडवोकेट आनंद बजाज को प्रभारी तथा एडवोकेट महेंद्र सिंह भाटी और एडवोकेट मुरली मनोहर प्रजापत को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!