Bikaner Live

श्राद्धपक्ष 10 सितंबर से, रहेगा मांगलिक कार्यों पर ब्रेक, पितर तृप्ति के लिए तर्पण अनुष्ठान होंगे शुरू…
फाइल फोटो मीडिया सूत्रों से

बीकानेर, 8 सितंबर। पितर पक्ष (श्राद्ध) शनिवार से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद एक पखवाड़े तक मांगलिक कार्य निषेध रहेंगे। वहीं पितरों की तृप्ति के लिए तालाबों पर आस्थावान लोग तर्पण करेंगे। यह अनुष्ठान 25 सितंबर तक चलेगा।
अंतिम दिन हवन-पूजन होगा। कर्मकांडी भास्कर पंडि़त नथमल पुरोहित के शिष्य पंडि़त गोपाल ओझा के सान्न्ध्यि में धरणीधर तालाब पर श्राद्धपक्ष में 10 से 25 सितंबर तक तर्पण अनुष्ठान कराया जाएगा। यह कर्म सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसमें तीन पारियां होगी। अंतिम दिन हवन होगा। पितर पक्ष में अन्य तालाबों पर भी तर्पण अनुष्ठान होंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!