
नोखा / नोखा उपखण्ड क्षेत्र में गोवंश में लंपी रोग महामारी के प्रकोप के चलते नोखा की श्री गंगा गौशाला में पशु चिकित्सकों की टीम गोवंश का उपचार कर रही है । गौशाला को दान वीर भामाशाह द्वारा धन प्राप्त हो रहा है । श्री गुरु गणेश मिश्री सेवा समिति चेन्नई के तत्वाधान में 7 सितंबर 2022 बुधवार को गुरु गणेश धाम बिलाड़ा में राजस्थान सरकार के खनिज एवं पशुपालन मंत्री प्रमोद जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 140 गोशालाओं को सवा करोड़ नगद धनराशि के चैक व पशु आहार वितरण किया गया । उक्त जानकारी देते हुए श्री गंगा गौशाला के अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा ने बताया कि हमारी श्री गंगा गौशाला नोखा को 1 लाख 51 हजार नगद व 100 कट्टा पशु आहार प्राप्त हुआ | बुधवार को गौशाला अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी और सदस्य दिलीप बैद बिलाड़ा स्थित गुरु गणेश धाम में आयोजित कार्यक्रम में सरीक हुए | जहाँ राजस्थान सरकार के मंत्री प्रमोद जैन भाया, दानवीर भामाशाह सुनील सा खेतपालिया व नोखा निवासी चैन्नई प्रवासी दीपचंद लुणिया द्वारा उक्त सहायता गौशाला अध्यक्ष निर्मल भूरा को गोसेवार्थ प्राप्त हुई । गौशाला परिवार द्वारा समिति व भामाशाहों का आभार जताया | ज्ञात रहे कि श्री गंगा गौशाला में ज्यों ही लंपी रोग से पीड़ित गोवंश की सूचना मिलती है त्यों ही गौशाला की एंबुलेंस पहुंचकर पीड़ित गोवंश को गौशाला में अलग-अलग वार्डो व आइसोलेशन वार्ड में रखकर अंग्रेजी , देशी , आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं से उपचार किया जाता है |साथ ही गौशाला में पशु पालकों द्वारा लाए जाने वाले गोवंश का भी उपचार निः शुल्क किया जाता है अब तक करीब 956 गोवंश गौशाला में आ चुके हैं । अध्यक्ष भूरा ने बताया कि लोग गोवंश को इस रोग से छुटकारा दिलाने हेतु दिल खोलकर दान दे रहे हैं |गौशाला परिवार उनका आभार जता रहे हैं |
















