Bikaner Live

रविवार को आज़ाद कॉलेज प्रांगण में खत्री-मोदी-अरोड़ा समाज के 21 समाज रत्नों को सम्मानित किया जाएगा….

बीकानेर/ अखिल भारतीय खत्री-मोदी-अरोड़ा समन्वय समिति के सानिध्य एवं माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षकत्व में आगामी 11 सितंबर 2022 को सायं 6 बजे ख्यातनाम आज़ाद क्लासेज कक्ष ( आक्लाक ) प्रांगण में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 समाज रत्नों को ” राष्ट्रीय प्राइड अवार्ड 2022 ” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिक्षाविद घनश्याम मोदी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी होंगे तो समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. एल. एन. खत्री करेंगे । उन्होंने बताया कि इस समारोह में संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ संस्था की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमो पर भी विचार विमर्श किया जाएगा ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!