Bikaner Live

उपभोक्ता आंदोलनकारियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन का शनिवार को शुभआरंभ हुआ…..
soni

     
बीकानेर। देश के उपभोक्ता आंदोलनकारियों का चौथा राष्ट्रीय दो दिवसीय महासम्मेलन का आज शनिवार को राजधानी जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज. संस्थान सभागार में शुभारंभ हुआ।
पहले दिन आज महासम्मेलन मे उपभोक्ता संरक्षण प्रणाली , चुनौतियां और भविष्य की रणनीति’ विषय पर विचार विमर्श हुआ।
इस राष्ट्रीय महासम्मेलन से देश में उपभोक्ता आंदोलन के भविष्य की रणनीति तय होगी।
महासम्मेलन में उपभोक्ता संगठनों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भी सम्मिलित हुए।
महासम्मेलन का आयोजन उपभोक्ता संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया सीसीआई की ओर से प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ और अग्रणी उपभोक्ता संस्था कंज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी केन्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि महासम्मेलन का उद्घाटन समारोह आज 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में हुआ। इस अवसर पर बीकानेर से विक्की सैनी उर्फ दातेन्द्र कौर(बॉस),आशा स्वामी, मुमताज बानो सहित आदि लोग भाग ले रहे हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!