Bikaner Live

हिन्दू संस्कृति एवं पितृ पक्ष’ निबन्ध प्रतियोगिता में चूरू की शर्मिला उच्च वर्ग में प्रथम
soni


श्री डूंगरगढ़। सितम्बर 11, 2022
——–
राजस्थान शैक्षिक क्रांति विचार मंच द्वारा ‘हिन्दू संस्कृति एवं पितृपक्ष की अवधारणा’ पर विषय पर आयोजित ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता के घोषित परिणामों के अनुसार उच्च शिक्षा वर्ग में चूरू के लोहिया कॉलेज की शर्मिला प्रथम, इंडियन टीटी कॉलेज की हर्षिता रक्षक द्वितीय, माध्यमिक शिक्षा वर्ग में सिंघी सरस्वती विद्या मंदिर की सुमैया बानो प्रथम एवं प्रीति प्रजापत द्वितीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग में चिरायु आत्रेय एवं खुशी हारित प्रथम, सिमरन पंवार एवं लक्षिता द्वितीय स्थान पर रहीं।
मंच के संयोजक डॉ. राधाकिशन सोनी ने बताया कि सभी विजेताओं तथा पूर्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे तर्जनी सोनी, सोनम प्रजापत, खुशबू चौहान, तेजस्विता रक्षक, पूजा कंवर, लक्ष्मी सैनी, ओजस्विता, हिमालय, अन्नू सोनी, दिव्या, प्रज्ञा, विकास, मोनिका एवं चंद्रावती को नवरात्र में चूरू में आयोज्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!