Bikaner Live

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का कोलकाता में स्वागत

उद्योगपति प्रमुख भामाशाह श्री डूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भीखम चन्द पुगलिया ने किया पूर्व विधायक का कोलकाता में स्वागत।श्री डूँगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
समाज सेवी चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले तथा भामाशाह भीखम चंद जी पुगलिया ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का किया सम्मान । कोलकाता निजी दौरे पर पधारे ।पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने श्रीडूँगरगढ़ के विशिष्ट समाज सेवी, भामाशाह तथा तुलसी सेवा संस्थान एवं तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के अध्यक्ष भीखम चंद पुगलिया से सौजन्यमूलक मुलाकात की,।श्री पुगलिया ने अपने ऑफिस में शाल ओढा कर सम्मानित करते हुए तुलसी सेवा संस्थान की सेवाओं के कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि जन उपयोगी सेवा प्रदान करने के लिए हम सब संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं, आगे आयुर्वेदिक तथा होमियोपैथी की चिकित्सा की सुविधाओं को अति शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु आगे कदम बढ़ा रहे हैं। श्री गोदारा ने बताया कि सेवा के कार्यों में हम सब राजनीति को दर किनार कर आगे आते हैं। सम्मान के दोरान गोदारा के साथ हरदिल अजीज हंसमुख श्री डूँगरगढ़ तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के मंत्री मालचंद सिंघी ,मदनलाल जोशी, उमाशंकर तिवाङी तथा ओमप्रकाश चौधरी अन्य जन उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!