Bikaner Live

ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
प्रातः 9 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि , श्री डूंगरगढ़ के खेल मैदान में श्रीमती सावित्री देवी गोदारा प्रधान पंचायत समिति , श्री डूंगरगढ़ के मुख्य आतिथ्य और डॉ दिव्या चौधरी , उपखंड अधिकारी श्री डूंगरगढ़ की अध्यक्षता में हुआ।

ध्वजारोहण के पश्चात स्वागत गीत से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
श्री रामचंद्र जाट विकास अधिकारी , श्री डूंगरगढ़ ने स्वागत उद्बोधन के द्वारा समस्त अतिथियों और भाग लेने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता सचिव श्री शीशराम कुलहरि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुल 293 टीमों के 3320 खिलाड़ियों के इस खेल महाकुंभ की व्यवथाओं की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रधान पति श्री केशरा राम गोदारा ने खेल भावना को सर्वोपरि रख कर खेलने की बात कही ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राउमावि , श्री डूंगरगढ़ की छात्रा मनसा सोनी द्वारा गायन, रारुदेमो उमावि की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति, रा बा उमावि , श्री डूंगरगढ़ की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य और जयपुर पब्लिक स्कूल, श्री डूंगरगढ़ द्वारा खेलो की थीम पर आधारित *चक दे इंडिया* पैरोडी की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए एसडीएम डॉ दिव्या चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए खेलो के जीवन में महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण की तथा एसडीएम डॉ दिव्या चौधरी और प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा ने वॉलीबॉल की सर्विस करके शुरुआत की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!