Bikaner Live

सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ मतदाता सूची पर विशेष पुनरीक्षण अभियान
soni


श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू


कस्बे के सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को निर्वाचन पंजीयन एवं उपखण्ड अधिकारी के तहत एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कॉलेजों में मतदाता सूची पर विशेष पुनरीक्षण अभियान का आगाज किया गया। प्राचार्य डॉ. मदनलाल माली वह घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोडने तथा मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने की गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मास्टर ट्रेनर मनीष सैनी एवं हनुमान छींपा ने शिविर में उपस्थित होकर मतदाता पहचान पत्र के आधार लिंकेज की प्रक्रिया के बारे में बताया एवं इससे सम्बंधित सघन गतिविधियां आयोजित कीं। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र की भाग संख्या 72 से 80 के बीएलओ एवं महाविद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!