कस्बे के भारती निकेतन महाविद्यालय में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वोटर आई डी से आधार लिंक की कार्यशाला का आयोजन किया गया l प्राचार्य संजय कुमार व्यास ने बताया कि इस कार्यशाला के तहत योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने व मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का प्रशिक्षण उपस्थित विद्यार्थियों को दिया गया l इस अवसर पर निर्वाचन विभाग श्री डूंगरगढ़ से मास्टर ट्रेनर *डॉ मनीष कुमार सैनी*, श्रवण कुमार मोटसरा एवं ओमप्रकाश ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दी l शिविर में श्री डूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के भाग संख्या 81 से 88 तक के बी एल ओ एवं कार्यशाला व्यवस्थार्थ मुकेश झरवाल उपस्थित रहे l कार्यशाला की सम्पूर्ण व्यवस्था महाविद्यालय के निदेशक श्री ओमप्रकाश स्वामी द्वारा सुचारू रूप से की गई l
Related Post
बीकानेर में रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रेलवे में लगाने की मांग
June 22, 2026
No Comments
Read More »


योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह
June 21, 2026
No Comments
Read More »




बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
June 21, 2026
No Comments
Read More »










