Bikaner Live

सांवरमल सुथार के हत्यारों को पकड़ने के लिए जिला कलेक्टर बीकानेर को दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू
आज तोलियासर श्री डूंगरगढ़ मैं सांवरमल सुथार की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपियों के गिरफ्तारी व इस परिवार को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु ज्ञापन दिया गया । अखिल भारतीय जांगीड़ ब्राह्मण महासभा के जिला ध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर बीकानेर संभागीय आयुक्त एसपी बीकानेर आईजी बीकानेर से मिलकर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर व भारतीय जनता पार्टी के लेटर पेड पर ज्ञापन सौंपा । भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार पूर्व प्रधान छैलू सिंह नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार सीताराम सुथार अरविंद चारण अशोक मारू एडवोकेट निमेश सुथार शिवप्रसाद तावणीय जगदीश गुर्जर सत्यनारायण स्वामी परमेश्वर सुथार महेश राजोतिया राम सिंह घनश्याम सुथार हेमंत जांगिड़ सतपाल खाती पवन सुथार आदि समस्त सर्व सामाजिक बंधुओं द्वारा ज्ञापन दिया गया। मुलजिमो को शीघ्र नहीं पकड़ने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!