बीकानेर,नगर निगम की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी मुताबिक पवनपुरी निवासी 59 वर्षीय भोमेन्द्र सिंह कल दोपहर स्कूटी से अपने घर जा रहा था। पीएनटी क्वाटर्स के आगे आवारा सांड ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर अवस्था में घायल भोमेंद्र को बीएम अस्पताल ले जाया गया जहां आज सुबह है उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि शहर में आए दिन आवारा सांड लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं लेकिन नगर निगम मौत बनकर घूम रहे आवारा सांडो पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। आवारा घूम रहे पशुओं का जल्द कोई हल होना चाहिए ताकि इनसे हो रहे जन हानि को रोका जा सके।
Related Post
बीकानेर में रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रेलवे में लगाने की मांग
June 22, 2026
No Comments
Read More »


योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह
June 21, 2026
No Comments
Read More »




बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
June 21, 2026
No Comments
Read More »







