
पुलिस थाना कोटगेट की कार्यवाही पुलिस थाना कोटगेट अलग – अलग टीमो द्वारा कार्यवाही कर जाली मुद्रा प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियो को किया गया गिरफतार > आरोपीगण से कुल 29600 / – जाली मुद्रा व 486 जाली मुद्रा विनिर्माण के काम में आने वाले उच्च क्वालिटी के पेपर जप्त किये गये > गिरफतारशुदा आरोपीगण से गहनता से पूछताछ जारी दिनांक 06.09.2022 को भारतीय जाली मुद्रा के परिवहन की ईतला मिलने पर जेएनवीसी थानाधिकारी मय जाप्ता ने शिक्षा हाई स्कुल से आगे कैमल फॉर्म रॉड पर नाकाबंदी कर बताए गए हुलियानुसार व्यक्ति को चैक किया तो शख्स मनोज कुमार पुत्र हंसराज गायणा निवासी बज्जु खालसा के पिटू बैग में 500 व 200 के नोट छपी हुई पेपर शीटें मिली , जिनका अवलोकन किया गया तो एक ही सिरीज के एक पेपर पर 500-500 के 4 नोट छपे कुल 08 पेपर व एक पेपर पर 200-200 के 4 नोट छपे हुवे कुल 17 पेपर मिले इस प्रकार कुल 29600 / – रुपये जाली मुद्रा व जाली मुद्रा के विनिर्माण में प्रयुक्त कुल 486 हाईक्वालिटी पेपर व एक निले कलर की फॉईल को उपरोक्त अभियुक्त के कब्जा से बरामद कर जरिए फर्द गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज दफ्तीश राजेन्द्र कुमार उनि आई / सी थानाधिकारी कोटगेट द्वारा शुरु की गई । पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आईपीएस के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार आईपीएस व वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर श्री दीपचन्द आरपीएस के सुपरविजन में श्री मनोज शर्मा पुलिस निरीक्षक व श्री राजेन्द्र कुमार उप निरीक्षक आई / सी थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट के नेतृत्व में गठित अलग – अलग टीम श्री राधेश्याम सउनि श्री हनुमाराम कानि 1155 , श्री मनराज कानि 734 पुलिस थाना बीछवाल , श्री सुभाष यादव सउनि श्री सुभाष कानि 1926 श्री भरत सिंह 1790 पुलिस थाना बीछवाल , श्री सम्पतलाल हैडकानि 149 श्री नारायणदान कानि 743 , श्री किशनलाल कानि 1582 पीएस कोतवाली , श्री बंशीलाल हैडकानि 240 , श्री प्रवीण हैडकानि 138 , श्री विजय कानि 873 श्री संजय कुमार कानि 492 पुलिस थाना कोटगेट व श्री दिलीप हैडकानि साईबर सैल तथा श्री संदीप कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सालासर मय जाप्ता श्री नीर कुमार हैडकानि 106 श्री ओमप्रकाश कानि 1206 , श्री हरफुल कानि 229 व थाना हाजा के अन्य स्टाफ द्वारा पंजाब , हरियाणा , मध्यप्रदेश , हिमाचल व गुजरात के अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर लुधियाना से कुलदीप शर्मा , जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब के बादल गांव से मनदीप सिंह व हिमाचल के मण्डी जिला के पागना गांव से राज उर्फ हरमेन्द्र व हिमाचल प्रदेश के गांव लम्बीधार जिला शिमला से राहुल उर्फ अंकित ठाकुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपियों को पेश न्यायालय कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया । जिनसे भारतीय जाली मुद्रा के संबंध में गहनता से पुछताछ की जा रही है । प्रकरण हाजा में अब तक गिरफतार अभियुक्तगण का विवरण निम्नानुसार है – 1. मनोज कुमार पुत्र हंसराज जाति गायणा बिश्नोई उम्र 27 साल निवासी गायणा कॉलोनी बज्जू खालसा पीएस बज्जू जिला बीकानेर । 2. कुलदीप शर्मा पुत्र कैलाशचन्द्र शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 43 साल निवास मकान 670 स्वरूप नगर सलीम टाबरी पीएस सलीम टाबरी लुधीयाना पंजाब 3. मनदीप सिंह पुत्र अवतारसिंह जाति बाजिगर उम्र 37 साल निवासी गांव बादल पीएस लम्बी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब 4. राज उर्फ हरमेन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्र दत शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 48 साल निवासी गाव पागना पीएस करसोग जिला मण्डी हिमाचल प्रदेश 5 राहुल उर्फ अंकित ठाकुर पुत्र गोपाल सिहं जाति राजपुत उम्र 26 साल निवासी लम्बीधार पीएस ढल्ली जिला शिमला हिमाचल प्रदेश













