Bikaner Live

नगर निगम क्षेत्र की 40 किलोमीटर सड़कें होंगी दुरुस्त, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दी जानकारी….
soni

बीकानेर, 18 सितम्बर। बीकानेर नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों का मेजर रिपेयर कार्य करवाया जाएगा। 
शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 के अन्तर्गत बीकानेर नगर निगम की 40 किलोमीटर मुख्य सड़कों का मेजर रिपेयर कार्य करवाया जाएगा। इन कार्यों पर 1500 लाख रूपए व्यय होंगे। डॉ. कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाए जाएंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद राज्य सरकार की इस पहल से सड़कों का दुरुस्तीकरण हो सकेगा। 


Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!