बीकानेर पुलिस थाना नयाशहर
27 ग्राम अवैध स्मैक सहित 02 युवक किये गिरफ्तार पुलिस थाना नयाशहर की प्रभावी कार्यवाही किये ऑपरेशन प्रहार के तहत 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित दो युवक गिरफतार
> आरोपीयों के कब्जा से एक मोटरसाईल की जप्त
> पुलिस कर रही है अवैध स्मैक आरोपीयों से गहन पूछताछ
श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखने व खरीद फरोक्त करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर व श्री अमित कुमार आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशानुसार व वृताधिकारी वृत नगर श्री दीपचंद आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी श्री वेदपाल शिवराण पुनि मय टीम द्वारा दिनांक 17.09.2022 को सडक आम करमीसर रोड वर्धमान नगर चौराहा पर एक मोटरसाईकल पर सवार दो युवकों 1. जितेन्द्र पुत्र सत्यनारायण जाति छिंपा उम्र 30 साल निवासी तेलिवाडा स्कूल के पास, छींपो का मौहल्ला, पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर । 2. मनोज कुमार पुत्र कैलाश चन्द जाति सोनी उम्र 31 साल निवासी कुम्हारों का मौहल्ला सिटी कोतवाली के पीछे पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर से 27 ग्राम जप्त कर व आरोपीयों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री नवनीत सिंह उनि थानाधिकारी कोतवाली जिला बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। आरोपीयों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद व बिक्री के संबंध पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम.
1. श्री वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर बीकानेर । 2. श्री रामचन्द हैड कानि 242 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 3. श्री रविन्द्र कानि 747 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 4. श्री नरेश कानि 1023 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।
















