Bikaner Live

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार
soni

पुलिस थाना नयाशहर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किया गिरफ्तार > पुलिस थाना नयाशहर की प्रभावी कार्यवाही नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार > आरोपी युवक घटना के बाद 03 माह से था फरार

दिनांक 02.07.2022 को परिवादी श्री चन्द्रप्रकाश

सोनी ने दर्ज कराया की मेरे ताऊ की नाबालिग लड़की को घर से राशन लेने निकली थी जो वापिस नही आई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग गुमशुदा की तलाश कर गुमशुदा को दस्तयाब किया था प्रकरण में पीडिता के बयान व अनुसंधान से ज्ञात हुआ आरोपी जम नवरत्न पुत्र सुशील जाति पेडिवाल उम्र 21 साल निवासी गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर जिला बीकानर ने पीडिता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया जिस पर आरोपी की तलाश शुरू की आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था । प्रकरण में उच्चाधिकारीयों के निर्देशानुसार में थाना स्तर पर टीम का गठन कर गिरफतारी के सम्बंध में दिशा-निर्देश दिये गये थे जिस थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी नवरत्न पुत्र सुशील जाति पेडिवाल उम्र 21 साल निवासी गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर जिला बीकानर को आज दिनांक 18.09.2022 को गिरफतार किया गया । आरोपी विस्तृत अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

गठित टीम

1. श्री वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर बीकानेर । 2. श्री रामचन्द्र हैडकानि 242 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 3. श्री संजय कानि 1033 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 4. श्री कलवीर कानि 2079 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!