Bikaner Live

सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर द्वारा सेवा पखवाड़े का तीसरा दिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया
soni



बीकानेर/19.09.2022 आज सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर द्वारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तीसरे दिन दिव्यांग सेवा संस्थान के बच्चों के साथ मनाया गया। माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल के निजि सहायक श्री विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल की प्रेरणा से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जा रहे हैं उसके तहत आज सांसद सेवा केन्द्र की समस्त टीम तथा पार्टी कार्यकर्त्ता दिव्यांग सेवा संस्थान पहुंचे जहां बच्चों में फल वितरण के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के साथ समय भी व्यतीत किया। विक्रम राजपुरोहित ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही सर्वप्रथम विकलांगों को दिव्यांग नाम दिया था और आज हमारा सौभाग्य है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सम्पूर्ण देश में सेवा पखवाड़ा के तहत जो सेवा कार्यं किये जा रहे हैं उसके तहत हमें भी दिव्यांग सेवा संस्थान के बच्चों से मिलकर आत्मीय शान्ति और संतोष प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। सांसद सेवा केन्द्र के प्रभारी श्री अनिल कुमार धर्ट ने दिव्यांग सेवा संस्थान के संचालक श्री जेठाराम तथा उनकी पुरी टीम की सराहना करते हुये कहा कि आप सभी की मेहनत और प्रयासों की बदौलत दिव्यांग बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दिव्यांग सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने भी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल का आभार जताया क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा से दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोडने का कार्य करते रहते हैं। आज के कार्यक्रम में सांसद सेवा केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार धर्ट के साथ श्री प्रकाशचन्द मेघवाल, श्री राज कडेला, श्री नन्दकिशोर गहलोत, के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!