
> पुलिस थाना नयाशहर की कार्यवाही > चोरी गया चौपहिया वाहन बरामद > विधि से संर्घषरत बालक निरूद्व किया गया घटना : – दिनांक 16.09.2022 श्री भैराराम भुटिया ने दर्ज कराया की दिनांक 15.09 . 2022 को समय करीब 2 बजे बाजार से घर पर आया व मेरी मोटर साईकिल घर के सामने खड़ी कर घर के अन्दर चला गया 3.30 बजे मेरा लडका कोचिंग जाने के लिऐ मोटर साईकिल सम्भाली तो मोटर साईकिल नही मिली फिर सीसीटीवी कैमरा चैक किया गया तो एक लड़का मेरी मोटर साईकिल ले जाते हुवे की फोटो आई । वगैरा -2 रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान श्री हंसराज हैड कानि 32 के द्वारा शुरू किया गया टीम व कार्यवाही : लगातार हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए थानाधिकारी श्री वेदपाल शिवराण पुनि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश की गई व जरिये मुखवीर सूचना मिली की प्रकरण हाजा की मोटर साईकिल जो चोरी की है जिसको बेचने की फिराक में एक विधि से संर्घषरत बालक मोटर साईकिल को लेकर घूम रहा है मुखबीर ईतला विश्वसनीय होने पर श्री हंसराज हैड कानि 32 श्री अमर सिंह कानि 414 , श्री कैलाश कानि 769 श्री रमेश कानि 1392 को रवाना किया गया जिसपर एक बालक जिसके पास चोरी की मोटर साईकिल थी जो पुगल रोड ऑवर ब्रिज के पास खडा था जिसको मोटर साईकिल के बारे में पूछा तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं दिया मोटर साईकिल का अवलोकन किया तो मोटर साईकिल प्रकरण हाजा की चोरी की मोटर साईकिल होना पाया गया जिसपर विधि से संर्घषरत बालक को निरूद्ध किया जाकर किया गया । उक्त बालक द्वारा 2 मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया है अनुसंधान जारी है । कार्यवाही करने वाली टीम 1. श्री वेदपाल शिवरान पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर । 2. श्री हंसराज हैड कानि 32 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 3. श्री अमरसिंह कानि 414 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर । 4. श्री रमेश कानि 1392 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर 5. श्री कैलाश कानि 769 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
















