Bikaner Live

सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर द्वारा सेवा पखवाड़े का चौथा दिन श्री भीम वृद्धाश्रम में मनाया गया
soni

सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर द्वारा सेवा पखवाड़े का चौथा दिन श्री भीम वृद्धाश्रम में मनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
दिनांक/20.09.2022 आज सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर द्वारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के चौथे दिन श्री भीम वृद्धाश्रम बीकानेर में मनाया गया। माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल के निजि सहायक श्री विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर द्वारा माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल की प्रेरणा से जो विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे हैं उसके तहत आज हम सभी श्री भीम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेकर सेवा कार्य किया। विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमारे देश में वृद्धाश्रम बुजुर्गों की समस्या का कोई स्थाई हल नहीं है क्योंकि बुजुर्गों को तो परिवार में ही स्थान मिलना चाहिये। जीवन की इस भागदौड भरी जिन्दगी में शाम होते-होते जिन बुजुर्गों को प्यार सम्मान की आवश्यकता होती है उन्हें आज के दौर में युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों का लाभ जरूर लेना चाहिये। हम सभी का यह दायित्व बनता है कि आमजन में हम यह सन्देश पहुंचायें कि अपने माँ-बाप के साथ ऐसा व्यवहार कभी नहीं करें जिस व्यवहार की कल्पना कर कल अपने बच्चों के व्यवहार से भी ड़र जायें। श्री विक्रम राजपुरोहित ने बताया कि आज सांसद सेवा केन्द्र की समस्त टीम को श्री भीम वृद्धाश्रम में उनके साथ समय बिताने और उनकी समस्याओं को सुनने का जो अवसर प्राप्त हुआ वो काफी भावुक करने वाला था। आज के कार्यक्रम में सांसद सेवा केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार धर्ट के साथ श्री जेठमल मेघवाल, श्री प्रकाशचन्द मेघवाल, श्री राज कडेला, राजा उपाध्याय, भवानी शंकर, महेश सोलंकी, ताराचन्द जनागल, रविप्रकाश चांवरिया के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!