Bikaner Live

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवनवृत पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को…
फोटो गूगल मीडिया

बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य आयोजित किए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवाकार्यों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार, 21 सितंबर को प्रातः 10:15 बजे राजीव गांधी मार्ग स्थित सुदर्शना कला दीर्घा नागरी भंडार में प्रधानमंत्री श्री मोदी की जीवनी, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रखा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के देखने के लिए उपलब्ध इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और बीकानेर साँसद श्री अर्जुनराम मेघवाल के द्वारा किया जाएगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!