Bikaner Live

भगवान अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन…
soni

बीकानेर अग्रवाल समाज द्वारा भगवान अग्रसेन की जयंती के पावन पर्व पर एक विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन रविवार को किया गया श्री अग्रवाल कंदोई समिति ट्रस्ट वह श्री अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वाधान में गोगा गेट स्थित अग्रसेन भवन के समक्ष से शोभायात्रा रवाना हुई पीएचइडी के एडिशनल चीफ इंजीनियर दीपक बंसल बैंक अधिकारी आलोक बंसल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया इस अवसर पर श्री अग्रवाल कंदोई संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष व उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल मौजूद रहे श्री अग्रवाल कंदोई संपत्ति ट्रस्ट के महामंत्री श्री भगवान अग्रवाल के अनुसार शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से बागड़ी का चौक भुजिया बाजार तेलीवाड़ा दाऊजी मंदिर कोटगेट k.e.m. रोड होते हुए अग्रसेन सर्किल पहुंची शोभायात्रा में छह रथ में भारत माता अग्रसेन महाराज राम दरबार लक्ष्मी गणेश सरस्वती गाय बैल लड्डू गोपाल की झांकियां शामिल रही शोभायात्रा में सभा अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल शिव जी अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे श्री भगवान अग्रवाल के अनुसार सोमवार को अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई जाएगी सुबह 8:30 बजे अग्रसेन सर्किल पर अग्रसेन महाराज का पूजन किया जाएगा शाम को अग्रसेन भवन गोगा गेट में महाआरती होगी अग्रवाल समाज के सबसे बड़ा उत्सव भगवान अग्रसेन महाराज जयंती कार्यक्रम रविवार से शुरू हो गए हैं अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि इसके तहत अग्रसेन महाराज की शहर में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा शोभायात्रा समता नगर स्थित शिव मंदिर श्री व्यास कॉलोनी होते हुए अग्रवाल भवन पहुंची वहां से दोपहर 3:00 बजे निकलने वाली दूसरी शोभायात्रा में शामिल हुई अग्रसेन सर्किल पर पूजा अर्चना आरती व प्रसाद की गई इस कार्यक्रम के संचालन में तोलाराम लाट नरेश मित्तल अशोक अग्रवाल मनीष चौधरी श्याम गुप्ता डॉ वेद गोयल केदार अग्रवाल शिवरतन अग्रवाल जय किशन अग्रवाल श्री भगवान अग्रवाल सुरभि अग्रवाल विनय गुप्ता श्री राकेश गुप्ता संदेश अनिल मित्तल सुनील मित्तल लगे रहे!

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!