Bikaner Live

माहेश्वरी समाज यूनिटी क्लब किक्रेट प्रतियोगिता का हुआ समापन…..
soni

बीकानेर।जय महेश माखन भोग, पूगल रोड में माहेश्वरी यूनिटी क्लब के तत्त्वाधान में चल रही सिंथेसिस एम.पी.एल. को-स्पॉन्सर श्री प्लाईवुड का रविवार को हुआ समापन ।आयोजन सचिव बाबू सोमानी ने बताया इस बार दर्शकों का भारी समर्थन रहा जिसके लिए पूरी माहेश्वरी यूनिटी क्लब दर्शकों का तहें दिल से धन्यवाद करती है। यूनिटी क्लब द्वारा विशेष रूप से महिलाओं का हार्दिक आभार ।कल टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल ओर फ़ाइनल मुक़ाबले हुए । जिसमें मुख्य अथिति पुष्पेंद्र जी राठौड़ बीएसएफ डीआईजी , सुशील थिरानी, देवकिशन चांडक, मनोज बजाज सिन्थिसस, जुगल राठी, मनोज धनानी प्लाइवुड, किशन बजाज( आर. एन .बी. ग्लोबल) बाबूलाल मोहता सहित समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।
फ़ाइनल मैच माहेश्वरी पिच बर्नरस ने एम. पी .एल .-6 की ट्रोफ़ी अपने नाम की जिसमें योगेश बाहेती के बेहतरीन अर्धशतक से राइज़िंग स्टार नोखा को हराया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!