Bikaner Live

सुविधा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने 151 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए राशन किट
soni

रिपोर्ट – मोहन कड़ेला
बीकानेर। शारदीय नवरात्रा के मौके पर सोमवार को सुविधा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा 151 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट जोगेन्द्र जोईया ने बताया कि आज शारदीय नवरात्रा प्रारंभ हुए है। इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट द्वारा श्रीरामसर में रामसागर कुएं के पास 151 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन के किट वितरित किए गए। इस मौके पर ट्रस्ट प्रबन्ध निदेशक पूनमचंद ने बताया कि गरीब और पिछड़ों का उत्थान ही सुविधा फाउण्डेशन ट्रस्ट का धेय है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा रही है। जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि सुविधा फाउण्डेशन ट्रस्ट का गठन 2015 में किया गया था। उन्होंने बताया कि गरीब और पिछड़़े परिवारों को शिक्षा से जोडऩा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाना और उनकी आर्थिक रूप से मदद करना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। राशन किट वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य कानूराम गहलोत, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राहुल जल, गणेश जल, पुखराज गहलोत, देवेन्द्र जल, हरी आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!