
बीकानेर नोखा. कस्बे के कटला चौक में शुक्रवार को एक स्वर्णकार व्यापारी के साथ ठगी कर उसे नकली चांदी की सिल्ली थमाकर बदले में दो किलो चांदी लेकर दो ठग फरार हो गए और उनका एक साथी पकड़ा गया। व्यापारी को शक होने पर उसने सिल्ली को काटकर देखा तो उसके अंदर चांदी के स्थान पर अन्य धातुएं भरी थी। इस पर एक ठग को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में इस मामले में थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस पकड़े गए ठग से पूछताछ कर रही है। वार्ड तीन के रोड़ा रोड निवासी शंकर सोनी ने रिपोर्ट मे बताया कि उसकी कटला चौक में महादेव गोल्ड एंड सिल्वर टेस्टिंग के नाम से दुकान में सोने-चांदी की जांच करने का व्यवसाय करता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह बाजार गया था, दुकान पर उसका भाई मनोज सोनी था। इसी दौरान तीन व्यक्ति उसकी दुकान पर नकली चांदी का पगा लेकर आए और उसकी जांच कर बदले में चांदी देने की बात कही। इस पर उसके भाई ने चांदी का पगा समझकर उसका वजन किया और बदले में दो किलो चांदी दे दी। बाद में तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति असली दो किलो चांदी लेकर तुरंत चले गए और एक व्यक्ति वहीं दुकान में बैठा रहा। उसका नाम पता पूछने उसने अपना नाम कानाराम पुत्र बाबूलाल बताते हुए अपना आधार कार्ड दिखाया। उस पर जालोर का पता लिखा था। इतने पर वह खुद दुकान पर वापस आ गया, उसे शक होने पर चांदी के पगों को काटकर जांच की तो, पता चला कि उसके भीतर खोट मिलावट की हुई है। करीब एक माह पूर्व दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए थे और उसे मिलावटी चांदी थमाकर चले गए थे। बाद में चांदी की रिफाइनरी में भेजने पर उसे नकली चांदी होने की जानकारी मिली। वहीं यह घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ठगी की गई असली चांदी की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में पता चलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए।

दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी के साथ ठगी,
शातिर ठगों ने 2 किलो नकली चांदी थमा असली चांदी ले फरार हुए,
कटला चौक स्थित महादेव गोल्ड टेस्टिंग पर हुई वारदात,
दुकानदार ने एक ठग को पकड़ पुलिस को सौंपा,
पकड़ा गया शातिर ठग जालौर जिले का कानाराम बताया जा रहा,
ठगी के बाद शातिर ठग के दो साथी हुए फरार,
पीड़ित शंकर सोनी ने थाने में दी रिपोर्ट,
सीसीटीवी में कैद हुए शातिर ठग,
एक माह पूर्व भी दुकानदार के साथ इस प्रकार की हुई थी वारदात,
आज ठगों द्वारा की जा रही वारदात के दौरान था चौकन्ना,
ठग के साथ 1 किलो 700 ग्राम नकली चांदी भी पुलिस को सौंपी,
पीड़ित की 1 लाख 20 हज़ार रु की असली चांदी लेकर पकड़े गए ठग के साथी हुए फरार,
भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणपत सोनी के साथ स्वर्णकार समाज के लोग थाने पहुँचे
सीआई ईश्वर प्रसाद पूरे मामले की जांच करने जुटे
















