
सूंठ माता सेवा समिति भगेगा नीमकाथाना द्वारा हर वर्ष की भांति नवरात्रा में ग्राम भगेगा में प्रसिद्ध शक्ति पीठ सूंठ माता मंदिर में 02.10.2022 सप्तमी को जागरण एवं 03.10.2022 अष्टमी को सवामणि प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्री सूंठ माता देश में फैले जाट समुदाय के तेतरवाल गौत्र परिवार की कुल देवी है जहां पर तेतरवाल परिवार हर वर्ष धोक लगाने पहुंचते हैं। श्री सूंठ माता सेवा समिति के महेंद्र तेतरवाल ने बताया है कि तेतरवाल परिवार की कुलदेवी के पुरे भारतवर्ष में केवल दो ही मंदिर है जो कि नीमकाथाना तहशील के भगेगा ग्राम व लोसल के नजदीक ज्याना गांव में है। ग्राम भगेगा में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में जागरण व सवामणि प्रसाद का आयोजन तेतरवाल परिवार द्वारा किया जाता है जहां देश के विभिन्न भागों में फैले तेतरवाल परिवार के सदस्य प्रतिवर्ष कुलदेवी माॅ के दरबार में धोक लगाने पहुंचते हैं।
श्री सूंठ माता सेवा समिति भगेगा अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से माताजी के वार्षिक आयोजन में पहुंचने का अनुरोध करती है।
जय सूंठ भवानी तेरी सदा ही जय हो ।
















